गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से लाया जा रहा भारत, 20 साल से था फरार

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 11:22 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हासिल हुई है. क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को डिपोर्ट कर लिया है। शुक्रवार (22 मार्च) रात 12 बजे उसे मुंबई लाया जाएगा। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी की टर्मिनल-2 पर उसे आज लाया जाएगा। पुजारी को चीन से लाया जा रहा है। गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को भारत लाना एजेंसियों के लिए बड़ा मुश्किल हो गया था।

प्रसाद पुजारी चीन में छिपा हुआ था। पुजारी के बारे में एजेंसियों को यह भी पता चला था कि उसने अपने आपको और सुरक्षित रखने के लिए चीनी महिला से शादी कर ली। पुजारी को उस चीनी महिला से एक बच्चा भी है जिसकी उम्र क़रीब चार साल है। 

बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुजारी की मां को 2020 में गिरफ़्तार किया था। उस समय पुलिस को जानकारी मिली थी की पुजारी का विजिट वीजा एक्सपायर हो चुका है और उम्मीद थी की उसे भारत उसी समय लाया जा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News