BMC Election 2026: पोलिंग बूथ पर लगा सितारों का मेला! अक्षय से सचिन तक, दिग्गजों ने लगाई 'लोकतंत्र की हाजिरी', देखें वीडियो
punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2026 - 12:53 PM (IST)
Maharashtra Municipal Corporation Election: महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन काफी खास है। मुंबई (BMC) के 227 वार्डों समेत राज्य की 29 नगर निगमों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। 2022 में शिवसेना के ऐतिहासिक विभाजन के बाद यह पहला मौका है जब मुंबई महानगर पालिका के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में एक तरफ भाजपा के नेतृत्व वाली 'महायुति' (BJP-शिंदे-अजीत पवार) है, तो दूसरी तरफ पहली बार एकजुट होकर लड़ रहे ठाकरे बंधु (उद्धव और राज ठाकरे) की ताकत का इम्तिहान है।
<
#WATCH नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद कहा, "नगर निगम का चुनाव हो रहा है। यह हमारे लोकतंत्र की एक ऐसी इकाई है, जिसे हम लोकतंत्र की मूलगामी आधारशीला कह सकते हैं इसलिए इसमें मतदान करना महत्वपूर्ण है...मेरी सभी से प्रार्थना… pic.twitter.com/ne5kC4oCLM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026
>
मतदान के बाद सीएम फडणवीस का विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने परिवार के साथ मतदान किया और लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आने की अपील की। इस दौरान उन्होंने नागपुर में भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। फडणवीस ने कहा, "कांग्रेस ने हार के डर से हमारे उम्मीदवार पर जानलेवा हमला किया है। यह लोकतंत्र पर कालिख पोतने जैसा है, जिसका जवाब जनता अपने वोट से देगी।"
मतदान केंद्रों पर दिग्गजों का जमावड़ा
मुंबई में आज सुबह से ही पोलिंग बूथों पर राजनीतिक चेहरों और बॉलीवुड सितारों की लंबी कतारें देखी गईं:
· ठाकरे परिवार: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ बांद्रा में वोट डाला। वहीं, राज ठाकरे भी अपने परिवार संग मतदान करने पहुंचे।
<
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव पर कहा, "महाराष्ट्र में जो नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं, जनता उसमें आगे बढ़कर अपने वोट का इस्तेमाल करे। यह आपको अच्छा मौका मिलता है कि अपनी पसंद-नापसंद का इज़हार करें...हमें उम्मीद है कि अच्छा… pic.twitter.com/ab9Bh0uZxS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026
· सेलेब्रिटी वोटर्स: अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, हेमा मालिनी और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपनी उंगली पर स्याही लगवाकर लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित किया। सुनील शेट्टी ने कहा, "यह मेरी कर्मभूमि है और शहर के विकास के लिए वोट देना हमारा कर्तव्य है।"
>
#WATCH मुंबई: गायक कैलाश खेर ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद कहा, "मुंबई के लोग बहुत जिम्मेदार होते हैं, अपना कर्तव्य निभाते हैं, बस इसी परंपरा का निर्वहन करना है...हर व्यक्ति घर से निकले और वोट करे..." pic.twitter.com/qpHGCz5Ui0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026
>
· ओवैसी की अपील: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी जनता से अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए मतदान की अपील की और अच्छे नतीजों की उम्मीद जताई।
नतीजों पर टिकी निगाहें
बीते 25 सालों से BMC पर काबिज शिवसेना के लिए यह चुनाव अस्तित्व की लड़ाई जैसा है। वहीं, महायुति गठबंधन का लक्ष्य मुंबई को 'नए नेतृत्व' के साथ विकसित शहर बनाना है। मतदान शाम 5:30 बजे तक चलेगा और सभी की नजरें 16 जनवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
