फ्रांसीसी नौसेना ने चेन्नई बंदरगाह पर जहाज तैनात किए

punjabkesari.in Wednesday, Apr 04, 2018 - 11:51 PM (IST)

नई दिल्ली: फ्रांसीसी नौसेना ने वाॢषक तैनाती के तहत चेन्नई बंदरगाह पर जहाजों की तैनात कर दी है। फ्रांसीसी दूतावास ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच पारस्परिक सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को यह तैनाती की गई।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ऐमानुएल मैक्रों की पिछले महीने भारत की पहली यात्रा के बाद भारत और फ्रांस ने समुद्री सहयोग बढ़ाए जाने का निर्णय लिया था। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में भारत- फ्रांस सहयोग के संयुक्त रणनीतिक दृष्टिकोण को अपनाया था।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News