इटली में 4 भारतीय नागिरकों की दर्दनाक मौत, भारतीय दूतावास ने जताया शोक
punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 07:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दक्षिणी इटली के मटेरा शहर में एक भीषण सड़क हादसे में चार भारतीय नागरिकों की जान चली गई। यह घटना शनिवार को स्कान्जानो जोनिको इलाके में हुई। हादसे की जानकारी सोमवार (6 अक्टूबर) को रोम स्थित भारतीय दूतावास ने दी।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, 10 लोग एक सात-सीटर रेनॉ;ल्ट सीनिक कार में सफर कर रहे थे। रास्ते में कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- कुमार मनोज (34 वर्ष)
- सिंह सुरजीत (33 वर्ष)
- सिंह हरविंदर (31 वर्ष)
- सिंह जसकरण (20 वर्ष)
भारतीय दूतावास ने जताया शोक
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। दूतावास ने कहा, “हम विवरण जुटाने के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच घायलों का इलाज पोलिकोरो (मटेरा) के अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को पोटेंजा के सैन कार्लो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाल ही में हुआ था एक और हादसा
इटली में कुछ दिन पहले ही नागपुर के कारोबारी जावेद अख्तर और उनकी पत्नी नादिरा गुलशन की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा ग्रोसेटो के पास ओरिलिया राजमार्ग पर हुआ था। उस हादसे में उनके तीनों बच्चे भी घायल हो गए थे।