तोडफ़ोड़ मामले में भाजपा के चार कार्यकर्ता भेजे गए जेल

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 12:34 AM (IST)

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रधान सचिव वी के पांडियन के आधिकारिक आवास पर तोडफ़ोड़ के आरोप में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार कार्यकर्ताओं को शनिवार को एक स्थानीय अदालत ने जेल भेज दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

अदालत ने उनकी जमानत याचिकाओं को खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि वे हाथों में पार्टी का झंडा लेकर प्रदर्शन करते हुए पांडियन के आधिकारिक आवास पर पहुंचे। उन्होंने पांडियन पर सत्तारूढ बीजू जनता दल (बीजद) के लिए काम करने का आरोप लगाया।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास में घुसकर तोडफ़ोड़ की और घर में गाय का गोबर फेंका। घटना के बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार कर दंगा करने, हत्या के प्रयास समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तरह मामला दर्ज किया था।

मुख्यमंत्री ने इस घटना की कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हुए कहा कि यह बेहद दुख की बाद है कि एक राष्ट्रीय दल के सदस्य ऐसी घटना में शामिल थे। विपक्षी दल कांग्रेस ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News