Video: कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने महिला से की बदसलूकी, सरेआम छीना माइक

punjabkesari.in Tuesday, Jan 29, 2019 - 02:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया अपनी एक हरकत को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने सरेआम एक महिला से बदसलूकी की और उसकी धमकी दी। यहीं नहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने महिला के हाथ से माइक छीनने का भी प्रयास किया जिससे उनका दुपट्टा भी ख‍िंचा गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 

दरअसल कर्नाटक के मैसुरु में एक महिला सिद्धारमैया से उनके विधायक बेटे की शिकायत करने पहुंची थी। सिद्धारमैया का बेटा यतींद्र कर्नाटक के वरुणा से व‍िधायक है। महिला ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो पूर्व मुख्यमंत्री गुस्से में आ गए और उस मह‍िला से माइक छीन लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस दौरान महिला का दुपट्टा भी उतर गया।

सिद्धारमैया की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि 2016 में भी कांग्रेस नेता एक वीडियो के कारण विवादों में घिर गए थे। मंच पर एक मह‍िला ने उनके गाल पर क‍िस कर ल‍िया था जिसका काफी विरोध हुआ था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News