पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली AIIMS में भर्ती, PM मोदी ने जाना हाल

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 09:45 PM (IST)

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को धड़कन तेज होने और बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिलहाल निगरानी में रखा गया है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेटली (66) को सुबह करीब 10 बजे कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया, उन्हें निगरानी में रखा गया है। एंडोक्रायनोलॉजिस्ट, हृदयरोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। 

PunjabKesari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला भी जेटली से मिलने के लिए एम्स पहुंचे। प्रधानमंत्री करीब 10 मिनट अस्पताल में रहे। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी जेटली का हालचाल पूछने अस्पताल गए थे। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। एम्स रात 10.30 बजे स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करेगा।
PunjabKesari
इसी साल मई में उपचार के लिए जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था। पेशे से वकील जेटली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत पहली राजग सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेटली ने अपने स्वास्थ्य कारणों से 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले वर्ष 14 मई को जेटली का किडनी प्रतिरोपण हुआ था। अप्रैल 2018 से ही उन्होंने कार्यालय आना बंद कर दिया था और 23 अगस्त, 2018 को वित्त मंत्रालय में लौटे।
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News