कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, सर गंगाराम के डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ  बुलेटिन

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 02:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को बुखार के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

 

अस्पताल का कहना है कि सोनिया गांधी को बुखार के चलते 2 मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन' विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया। बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘सोनिया गांधी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News