छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2019 - 10:03 AM (IST)

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता रमन सिंह को देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद रमन सिंह को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। रमन सिंह पिछले दो दिन से दिल्ली में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राजेश पुरी की देखरेख में भर्ती किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिलते ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने फोन करके उनका हालचल जाना। वहीं कई नेता उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंचे। वहीं इससे पहले रमन सिंह ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News