पूर्व भाजपा सांसद गुणवंतराव सरोदे का निधन

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 11:25 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र से भाजपा के पूर्व लोकसभा सदस्य डॉ गुणवंतराव सरोदे का जलगांव में रविवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले सरोदे को बीमारी के बाद जलगांव के सहयोग क्रिटिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने उनके निधन की जानकारी दी। सरोदे ने जलगांव सीट से भाजपा की टिकट पर 1991 और 1996 में लोकसभा चुनाव जीता था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘सरोदे से जुड़ाव जनसंघ के दिनों से है। उनके प्रयासों से भाजपा को जलगांव और रावर लोकसभा क्षेत्रों जैसे इलाकों में अपना विस्तार करने में मदद मिली। सेवा को लेकर उनकी प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है।’’ सरोदे का अंतिम संस्कार जलगांव में शाम को किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Related News