घर में कराया अबॉर्शन, ज्यादा खून बहने से महिला और शिशु की मौत... ससुराल पक्ष की घिनौनी हरकत से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 01:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल वालों ने जबरन एक महिला का गर्भपात (अबॉर्शन) करवाया, जिससे महिला और उसके 4 महीने के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी सास पर भी केस दर्ज किया गया है।

VIDEO: नंगे पांव, कच्ची सड़क... पेंशन के लिए 2 KM तक रेंगकर पंचायत कार्यालय पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला


4 महीने की गर्भवती थी महिला
यह घटना पुणे के इंदापुरम इलाके की है। मृतक महिला अपने ससुराल में पति, सास-ससुर और दो बच्चों के साथ रहती थी। महिला पहले से एक बेटा और एक बेटी की मां थी, और यह उसकी तीसरी बार की गर्भावस्था थी। पुलिस को संदेह है कि ससुराल वालों ने भ्रूण की लिंग जांच करवाई और जब पता चला कि इस बार भी बेटी होने वाली है, तो उन्होंने जबरन अबॉर्शन कराने का फैसला किया।

Vaishno Devi : मां के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट


घर में ही जबरन करवाया अबॉर्शन
ससुराल वालों ने गर्भपात करवाने के लिए एक प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया और घर में ही महिला का अबॉर्शन करवा दिया। गर्भपात के दौरान महिला का काफी खून बहने लगा, लेकिन ससुराल वालों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। बाद में, जब महिला की हालत गंभीर हो गई, तो उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, ससुराल वालों ने 4 महीने के भ्रूण को अपने फार्म हाउस के खेत में दफना दिया।

CBSE Board Exam 2025: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं इस तारीख से होंगी शुरू


पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
इंदापुरम पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को महिला की हालत बिगड़ने लगी थी, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने में देरी की गई, जिससे उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। महिला के भाई ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 91, 90 और 85 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी सास पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

घटना से इलाके में आक्रोश
इस घटना से पुणे के इंदापुरम इलाके में भारी आक्रोश है। लोग ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि किसी और महिला को इस तरह की स्थिति का सामना न करना पड़े। पुलिस भी इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और हर पहलू की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News