फोर्ब्स ने भारत को बताया करप्ट नं. 1, लोगों के निशाने पर आए PM मोदी

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 03:23 PM (IST)

नई दिल्लीः दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर भारत को दुनिया में सबसे भ्रष्ट देश बताया है। दरअसल फोर्ब्स ने पुरानी रिपोर्ट शेयर की जिसमें भारत को करप्ट नं. 1 बता दिया गया। इस ट्वीट के बाद लोग भड़क गए। कई यूजर्स ने तो पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर ही निशाना साधना शुरू कर दिया। भ्रष्ट देशों की लिस्ट में फोर्ब्स ने अपने इस ट्वीट में भारत को पहले, वियनाम को दूसरे और थाइलैंड को तीसरे पायदान पर दिखाया है।


बता दें कि फोर्ब्स ने जो लिस्ट शेयर की है वो मार्च 2017 की है। इस लिस्ट को फोर्ब्स ने 31 अगस्त की रात नौ बजे फिर से ट्वीट कर दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पीएम मोदी की वजह से ही देश की हालत बिगड़ गई। कुछ लोगों ने लिखा कि मोदी ने देश को बेवकूफ बना दिया। हालांकि कुछ यूजर्स फोर्ब्स की इस लिस्ट को गलत बता रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News