अच्छी खबर: देश में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की आबादी, शहर और गांव में बड़ा अंतर

punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 11:54 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में महिलाओं को लेकर अच्छी खबर आई है। देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी में इजाफा हुआ है। अब हर 1,000 पुरुषों पर 1,020 महिलाएं हैं। आजादी के बाद यह पहली बार है जब पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की आबादी एक हजार से ऊपर है। इसी के साथ एक और अच्छी खबर है कि जन्म के समय भी सेक्स अनुपात में सुधार हुआ है। 2015-16 में यह प्रति 1000 बच्चों पर 919 बच्चियों का था लेकिन 2019-21 में सुधकर प्रति 1000 बच्चों पर 929 बच्चियों का हो गया है। 

PunjabKesari

शहरों की तुलना में गांव आगे  
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के आंकड़ों में गांव और शहर में सेक्स अनुपात की तुलना की गई है। सर्वे के मुताबिक सेक्स अनुपात शहरों की तुलना में गांवों में ज्यादा बेहतर हुआ है। गांवों में जहां हर 1,000 पुरुषों पर 1,037 महिलाएं हैं। वहीं शहरों में 985 महिलाएं हैं। इससे पहले NFHS-4 (2019-2020) में गांवों में प्रति 1,000 पुरुषों पर 1,009 महिलाएं थीं और शहरों में ये आंकड़ा 956 था।

PunjabKesari

प्रजनन दर में कमी
देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के दूसरे चरण के अनुसार, देश की कुल प्रजनन दर (TFR) या एक महिला द्वारा अपने जीवनकाल में बच्चों को जन्म देने की औसत संख्या 2.2 से घटकर 2 हो गई है। जबकि कन्ट्रासेप्टिव प्रिवलेंस रेट (Contraceptive Prevalence Rate, CPR) में भी वृद्धि हुई है और यह 54 फीसदी से बढ़कर 67 फीसदी तक हो गई है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News