अचनाक चलते वाहन पर गिरी चट्टानें, 2 लोगों की मौत, एक महिला घायल

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 07:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क : सिक्किम के मंगन जिले में शुक्रवार को एक वाहन पर चट्टानें गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई, जब अपर जोंगू में चौथी मील (एस-टर्निंग) के पास सड़क पर अचानक चट्टानें गिरने के दौरान वहां से गुजर रहा वाहन उसकी चपेट में आ गया।

मृतकों की पहचान अपर जोंगू के टिंगवोंग स्थित सीबिम निवासी कलजांग लेप्चा और लकपा लेप्चा के रूप में हुई है। इस घटना में लकपा लेप्चा की पत्नी तर्मित लेप्चा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए पहले मंगन जिला अस्पताल ले जाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News