असम में फिर से आई बाढ़, 1.39 लाख लोग हुए प्रभावित

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 01:29 AM (IST)

गुवाहाटी: अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर बढऩे से असम के कम-से-कम छह जिलों में बाढ़ आ गई, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में कहा कि धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, बारपेटा, माजुली और डिब्रूगढ़ जिले बाढ़ की चपेट में हैं। प्राधिकरण ने कहा है कि बाढ़ में अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं आई है। बाढ़ की वजह से 1,38,985 लोग प्रभावित हुए हैं और बड़े पैमाने पर खेती भी प्रभावित हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Related News