जम्मू में बारिश का तांडव, flash flood में बच्चे की मौत
punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 03:34 PM (IST)
जम्मू : जम्मू कश्मीर में रातभर हुई भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ में सात वर्षीय एक बच्चा बह गया, जिसके कारण आज उसकी मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित छन्नी रामा में अचानक आयी बाढ़ में ईदी मोहम्मद आज तडक़े बह गया। बाद में उसका शव बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और वह अपने परिवार के साथ नाले के किनारे बनी एक झुग्गी में रहता था। जम्मू एवं रियासी जिलों में बीती शाम से भारी बारिश होने के चलते वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानियां हुई हैं, क्योंकि नाले में जलस्तर बढऩे से पानी घरों में घुस गया है और कुछ सडक़ों को भी नुकसान पहुंचा है।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण शहर में पंजतीर्थी-नगरोटा मार्ग के पास कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग ने सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिये रास्ता साफ करने का काम शुरू कर दिया है। स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जम्मू में सुबह साढ़े आठ बजे तक 76.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी जबकि रियासी में बीती शाम से सबसे अधिक 92 मिमी बारिश दर्ज की गयी।