बड़ा हादसा : पति-पत्नी समेत एक ही परिवार 5 लोगों की मौत, चीखों से गूंज उठा हाईवे…

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 08:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तम कुमार (45), उनकी पत्नी उर्मिला (40) और बच्चे निशान्त (आठ), दिशा (छह) एवं अनायरा (छह) के रूप में हुई है जो धमैडा कीरत गांव के निवासी थे। उन्होंने कहा कि उत्तम कुमार किसी से मोटरसाइकिल लेकर खुर्जा गए थे और लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया।

एसएसपी के अनुसार, मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पुलिस का कहना है कि मौके से हरियाणा नंबर की एक ट्रक की नंबर प्लेट मिली है, जिसके आधार पर ट्रक की तलाश की जा रही है। जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News