Road Accident: बर्थडे पार्टी से लौट रहे परिवार के 5 लोगों की मौत, SUV के उड़े परखच्चे, बिखरा खून ही खून
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 10:46 AM (IST)
MP Road Accident : मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) आगे चल रहे एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस हादसे के बाद सड़क पर खून ही खून बिखर गया।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास हुआ। सभी लोग जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद मैहर लौट रहे थे। देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि एसयूवी आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई।
VIDEO | Madhya Pradesh: Five members of a family were killed as an SUV rammed into a truck on NH-30 in Maihar, one person was critically injured.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 7, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/VRxq77Qjpo
टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी छह लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को पहले अमरपाटन के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Tanker Attack: होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर मिसाइल हमला, मची अफरा-तफरी, जहाज में लगी आग
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अंकुर पटेल (40), मृदुल पटेल (32), विजय पटेल (30), हरिशंकर पटेल (25) और शिवा पटेल (23) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि मृतक स्थानीय कांग्रेस नेता मनीष पटेल के रिश्तेदार थे।
