Goa: मछुआरे ने बीच पर रूस के बुजुर्ग को बचाया, किनारे तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहा था शख्स

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2024 - 04:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दक्षिण गोवा के एक बीच पर मंगलवार को एक मछुआरे द्वारा रूस के एक बुजुर्ग व्यक्ति को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग व्यक्ति किनारे तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहा था।
PunjabKesari
वीडियो में फ्रांसिस फर्नांडीस 60 वर्ष की आयु के एक रूसी व्यक्ति की मदद के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो बेनौलिम समुद्र तट पर किनारे तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहा था। फर्नांडीस को पेले के नाम से भी जाना जाता है। पेले ने उस व्यक्ति तक पहुंचने के लिए 'जेट स्की' का इस्तेमाल किया। संपर्क करने पर पेले ने बताया कि उन्होंने देखा कि रूसी व्यक्ति किनारे तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहा था।
PunjabKesari
'मैंने उन्हें सही समय पर बचा लिया...'
उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें सही समय पर बचा लिया। मैंने उसे अपनी जेट स्की पर खींचा और किनारे पर लौट आया।" फरवरी 2024 में पेले का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ नजर आए थे।

ये भी पढ़ें.....
- Jio ने लॉन्च किए 2 सस्ते 4G फोन, कीमत सिर्फ 1,099 रुपए...455 से ज्यादा TV चैनल्स

रिलायंस जियो ने JioBharat सीरीज के तहत दो नए फोन, JioBharat V3 और V4 फोन लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत सिर्फ 1,099 रुपए है। कंपनी ने ये फोन इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में लाॅन्च किए हैं। दोनों फोन 2G यूजर्स को सस्ती 4G कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। JioBharat V2 की सफलता के बाद ये नए मॉडल पेश किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News