नागपुर सांप्रदायिक दंगों के मास्टरमाइंड की पहली तस्वीर सामने आई
punjabkesari.in Wednesday, Mar 19, 2025 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पुलिस ने नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान की पहली तस्वीर जारी कर दी है। पुलिस के अनुसार, फहीम ने अपने भाषण के जरिए लोगों को उकसाया, जिससे हिंसा भड़की।
फहीम सहीम खान की उम्र 38 साल है और वह माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का शहर अध्यक्ष है। वह नागपुर का निवासी है और 2024 में नागपुर लोकसभा सीट से नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। पुलिस ने उसे इस हिंसा का मुख्य आरोपी मानते हुए FIR में नामजद किया है। पुलिस के मुताबिक, फहीम के भाषण के बाद ही हिंसा बढ़ी और वह समुदाय को भड़काने का आरोप झेल रहा है।