''पहले धर्म परिवर्तन कराया'', फिर गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की को ट्रेन के आगे फेंका, दो हिस्सों में बंटा शरीर, इलाके में हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 06:45 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम लड़के ने नाबालिग लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने के बाद चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। इस हादसे में लड़की के शरीर के दो टुकड़े हो गए। मौके पर ही नाबालिग लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी हुई। इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी और मृतक लड़की दोनों अलग-अलग समुदाय से आते हैं। ऐसे में घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट है। आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआईर में पीड़ित पक्ष ने लिखा है कि थाना फतेहगंज की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की को फरियाद हुसैन नाम का लड़का पिछले 7 महीने से परेशान कर रहा था। इससे वह डरी सहमी रहती थी। फरियाद ने उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया था और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।   

FIR के मुताबिक, 8 मई को उनकी बेटी क्षेत्र के एक कॉलेज में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए गई थी तभी उनकी बेटी को रास्ते में ही आरोपी फरियाद ने जबरन बाइक पर बैठा लिया। फिर सुनसान जगह ले जाकर बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे ट्रेन के आगे धकेल दिया। ट्रेन की चपेट में आने से बेटी की कटकर मौत हो गई।

गैंगरेप के बाद हत्या
आरोप है कि फ़रियाद लड़की को बहगुल नदी के पुल पर ले गया था, जहां उसने गैंगरेप के बाद लड़की को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे आने से लड़की के शरीर के दो टुकड़े हो गए,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदू संगठन ने जताया विरोध
इस घटना के सामने आने के बाद हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंचे और जमकर विरोध जताया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी की और जल्द से जल्द आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपी को थाना फतेहगंज पूर्वी से गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली में दर्ज हुआ मुकदमा, शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम
हैरानी की बात ये रही कि हादसे के बाद बरेली पुलिस और शाहजहांपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही. जिस वजह से कानूनी प्रक्रिया में देरी हुई। बाद में किशोरी के शव को शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और मुकदमा बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी में दर्ज हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News