सीमावर्ती क्षेत्र में आग ने मचाया तांडव, 10 किसानों की 140 कनाल फसल हुई तबाह

punjabkesari.in Wednesday, Apr 28, 2021 - 12:29 PM (IST)

साम्बा : साम्बा में रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में किसानों की मेहनत पर आग का जोरदार तांडव चला और कुछ ही मिनटों में 10 किसानों की 140 कनाल तैयार हुई गेहूं पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जानकारी अनुसार भूसा काटने वाली मशीन रीपर से आग  निकली, जिसके कुछ ही मिनटों में एक भयानक रूप धारण कर लिया। जैसे लोगों को सूचना मिली हर कोई आग बुझाने के लिए दौड़ पड़ा और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया, परंतु जब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जाता, तब तक 140 कनाल फसल राख हो गई थी। 

 


    प्रभावित किसानों में खौड सलारियां के भाग सिंह, तेजा सिंह, कमरजीत सिंह, कटोली मटकालियां गांव की कर्ण सिंह, नरिंद्र सिंह, राजेश सहित अन्य किसान शामिल है। आग से किसानों की कटी हुई फसल, स्विच स्टाटर और तारें भी जल गई। आग की सूचना पाकर मौके पर ए.सी.आर. साम्बा जतिंद्र मिश्रा, तहसीलदार गोपाल, पटवारी भी पहुंचे और किसानों की स्थिति को देखा। वहीं बी.डी.सी. चेयरमैन दर्शन सिंह, बार्डर किसान यूनियन प्रधान मोहन सिंह भट्ट, तजिंद्र सिंह, जागीर सिंह विजय चौधरी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News