मुंबई के औद्योगिक परिसर में लगी आग, छह लोग झुलसे

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 11:02 AM (IST)

नेशनल डेस्क :  बई के धारावी झुग्गी-बस्ती इलाके में स्थित एक औद्योगिक परिसर में मंगलवार को आग लगने से कम से कम छह लोग झुलस गए। स्थानीय निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को पास के सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि धारावी इलाके के काला किला में स्थित अशोक मिल परिसर में तीन मंजिला और चार मंजिला इमारतों में तड़के करीब 3.45 पर आग लगी।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम पांच गाड़ियां और पानी के टैंकर घटनास्थल पर भेजे गए। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आग लकड़ी के सामान और फर्नीचर एवं अन्य चीजों में लगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पता चला है कि आग पहले औद्योगिक परिसर में एक कपड़ा इकाई में लगी थी। शहर की पुलिस, निगम वार्ड के कर्मचारी, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News