नूह के गोदाम में भीषण अग्निकांड: 5 KM दूर तक दिखीं लपटें, करोड़ों का कॉस्मेटिक और कपड़ा जलकर खाक
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 08:42 AM (IST)
Nuh Warehouse Fire : हरियाणा के नूह जिले के तावडू उपमंडल से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जोरसी-फतेहपुर गांव में स्थित एक विशाल गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था। इस हादसे में करोड़ों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बता दें कि यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ये पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं लेकिन भीषण आग के कारण अतिरिक्त गाड़ियां भेजनी पड़ीं।
VIDEO | Haryana: Fire breaks out at Jorasi warehouse in Nuh. Further details are awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/1WZGC24mOI
खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का अभियान जारी था। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर तैनात रहे। दो अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों का बड़ा भंडार था। दमकल अधिकारी ने बताया कि इस घटना में करोड़ों रुपये के सामान का नुकसान होने की आशंका है।
