भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए मुहिम: घर-घर रखे जा रहे पानी और दाने के बर्तन, ये छोटी-सी कोशिश...
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 08:23 PM (IST)
नेशनल डेस्क: बढ़ती गर्मी ने जहां इंसानों का हाल बेहाल कर दिया है, वहीं पक्षियों के लिए हालात और भी मुश्किल हो गए हैं। तेज तापमान के चलते उन्हें पानी और भोजन ढूंढना कठिन हो रहा है। ऐसे में लोगों द्वारा शुरू की गई एक छोटी पहल अब एक बड़ी मुहिम का रूप लेती जा रही है।

वेस्ट किदवई नगर में पहल
वेस्ट किदवई नगर इलाके में स्थानीय निवासियों ने मिलकर अब तक 100 से ज्यादा मिट्टी के बर्तन अलग-अलग स्थानों पर रख दिए हैं, जिनमें पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराया जा रहा है। निवासियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने घर के बाहर कम से कम दो बर्तन—एक पानी और एक खाने के लिए—रखें और उन्हें रोज भरते रहें, ताकि पक्षियों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
गर्मी में बढ़ी चुनौती
तापमान बढ़ने के साथ पेड़-पौधों की कमी और जल स्रोतों के सूखने से पक्षियों के लिए जीवित रहना कठिन होता जा रहा है। ऐसे में यह छोटी-सी कोशिश उनके जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
