मुंबईः पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह समेत 28 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 11:09 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस स्टेशन में 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन 28 लोगों में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावा इसमें छह अन्य पुलिस अफसरों का नाम भी है। जानकारी के मुताबिक यह मुकदमे धनउगाही, धमकी देने समेत विभिन्न मामलों में दर्ज किए गए हैं।

गौरतलब  है कि परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपए की उगाही का आरोप लगाया था। इसके बाद अनिल देशमुख को महाराष्ट्र के गृहमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ जांच कर रहा है और कई बार नोटिस जारी कर चुका है। 

ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई इस एफआईर में परमबीर सिंह के अलावा, रिटायर्ड एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा, पुलिस डिप्टी कमिश्नर दीपक देवराज, असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एनटी कदम और इंस्पेक्टर राजकुमार कोठमिरे हैं। इनके अलावा दो जूनियर अधिकारियों के नाम भी इसमें शामिल हैं। यह कार्रवाई केतन तन्ना नाम के एक बिल्डर की शिकायत पर की गई है। 

तन्ना ने आरोप लगाया है कि जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच जब परमबीर सिंह ठाणे में पुलिस कमिश्नर थे तब उसे विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी देकर 1.25 करोड़ रुपए उगाहे थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उसके मित्र और सट्टेबाजी के आरोपी सोनू से भी इसी तरह धनउगाही की थी। गौरतलब है कि सीआईडी पहले ही परमबीर सिंह के खिलाफ जालान द्वारा दर्ज शिकायत की जांच कर रही है। यह शिकायत भी अवैध वसूली की ही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News