Post Office RD Scheme: Wife के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने ₹6000 डालें और पाएं ₹10 लाख का फंड

punjabkesari.in Monday, Sep 01, 2025 - 05:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं लेकिन ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते, तो पोस्ट ऑफिस की आरडी (Recurring Deposit) स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह एक सुरक्षित निवेश योजना है जिसमें हर महीने 6000 रुपये एक तय राशि निवेश करने पर मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड तैयार हो जाता है। खास बात यह है कि पति-पत्नी मिलकर जॉइंट अकाउंट खोलकर इसमें निवेश करें, तो 10 साल में 10 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा हो सकती है।

कौन कर सकता है निवेश?
Post Office RD खाता कोई भी भारतीय नागरिक खोल सकता है। इसमें सिंगल और जॉइंट दोनों तरह के खाते खुलवाए जा सकते हैं। जॉइंट अकाउंट में अधिकतम तीन व्यक्ति हो सकते हैं। इसके अलावा, नाबालिग बच्चों के नाम पर भी माता-पिता या अभिभावक खाता खोल सकते हैं। मानसिक रूप से असमर्थ व्यक्ति के लिए भी गार्जियन खाता संचालित कर सकता है।

कितना करना होगा निवेश?
न्यूनतम मासिक निवेश:
₹100
अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है
हर महीने उतनी ही राशि जमा करनी होती है जितनी आपने खाते की शुरुआत में की हो
फिलहाल इस योजना पर 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है (चक्रवृद्धि के आधार पर, तिमाही कंपाउंडिंग)

डिफॉल्ट यानी किस्त चूकने पर क्या होगा?
-अगर आप समय पर किस्त नहीं जमा करते हैं तो उस पर पेनल्टी लगती है।
-हर ₹100 की डिफॉल्ट किस्त पर ₹1 का जुर्माना देना होता है
-चार से ज्यादा बार किस्त चूकने पर खाता बंद हो सकता है
-हालांकि, चौथी बार डिफॉल्ट के बाद भी दो महीने के भीतर खाता फिर से चालू कराया जा सकता है
-चूकी हुई किस्तें समय पर जमा कर देने पर खाता चालू ही माना जाएगा

 मिलती है लोन की सुविधा
RD खाता खोलने के 1 साल बाद, या 12 लगातार किस्तें जमा करने के बाद, आप इस खाते में जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। यह लोन एकमुश्त या मासिक किस्तों में वापस किया जा सकता है।

क्या खाता समय से पहले बंद किया जा सकता है?
जी हां, आप खाता 3 साल पूरे होने के बाद कभी भी बंद कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, अगर आपने मैच्योरिटी से पहले खाता बंद किया तो आपको सामान्य सेविंग अकाउंट के बराबर ही ब्याज मिलेगा, न कि आरडी के अनुसार।

क्या है मैच्योरिटी अवधि?
पोस्ट ऑफिस आरडी की मैच्योरिटी अवधि 5 साल (60 महीने) की होती है। आप चाहें तो इस अवधि को 5 साल और बढ़ा सकते हैं। बढ़ी हुई अवधि में निवेश जारी रखना आपकी मर्जी पर निर्भर करता है।

कैसे बनेगा 10 लाख रुपये का फंड?
मान लीजिए आप और आपकी पत्नी मिलकर एक जॉइंट RD खाता खोलते हैं और दोनों हर महीने ₹3,000-₹3,000 यानी कुल ₹6,000 जमा करते हैं:

अवधि    कुल निवेश       कुल फंड             ब्याज आय
5 साल      ₹3,60,000    ₹4,28,197             ₹68,197
10 साल    ₹7,20,000    ₹10,25,131            ₹3,05,131

पहले 5 साल में आपकी निवेश की गई राशि ₹3.6 लाख होगी और ब्याज सहित फंड ₹4.28 लाख तक पहुंच जाएगा।
इसके बाद आप खाता 5 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं और निवेश जारी रख सकते हैं।
10 साल के अंत में आपको कुल ₹10,25,131 मिलेंगे जिसमें ₹3 लाख से ज्यादा सिर्फ ब्याज होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News