यूं ही नहीं फैंके जाते हैं मन्दिरों में चढ़ावे के फूल, निगम कर रहा है ऐसा कमाल कि आप कर उठेंगे वाह-वाह

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2019 - 02:20 PM (IST)

जम्मू : मन्दिरों के शहर जम्मू में अब नगर निगम ने अनूठी पहल की है। पूजा के फूलों से जैविक खाद तैयार की जा रही है और इसका प्रयोग खेती में किया जाएगा। शहर के 25 मन्दिरों को इसके लिए चुना गया है। उनमें चढ़ाए जाने वाले फूलों को नगर निगम कलेक्ट कर लेता है और फिर उन्हें भगवती नगर में बनाए गए ट्रेंचों में डाल दिया जाता है। जब ट्रेंच भर जाते हैं तो उन्हें ढक कर फूलों को खाद बनने के लिए छोड़ दिया जाता है। नगर निगम तैयार खाद को खुद के काउंटरों से बेचेगा। 

PunjabKesari


निगम का कहना है कि एक तो फूलों से तैयार जैविक खाद खेती के लिए अच्छी रहेगी और दूसरा इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। इससे पहले फूलों को नहरों, तवी, तालाबों में बहा दिया जाता था, जिससे पानी दूषित होता था और जल स्त्रोत गंदे होते थे। नगर निगम के मेयर चन्द्र मोहन ने मन्दिरों से फूलों को एकत्रित करने के लिए एक ऑटो को लॉच किया है। निगम अभी फूलों से अगरबत्ती बनाने की योजना पर भी काम कर रहा है।

कचरा उगल रहा है जम्मू शहर
जम्मू शहर हर दिन कचरा उगल रहा है। नगर निगम ने कोट भलवाल में कचरा बीनने वाले लगा रखे हैं। रोजना 60 से 70 क्विंटल पालीथीन व ठोस कचरा अलग किया जाता है। इस काम में 40 लोगों को लगा रखा है।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News