FD Rate 2024: इस बैंक ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, ग्राहकों को मिलेगा 7.90% तक का इंटरेस्ट

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2024 - 02:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में बैंक और वित्तीय संस्थान अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में लगातार बदलाव कर रहे हैं। इस बार बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों को एक खुशखबरी दी है। बैंक ने हाल ही में अपनी एफडी की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है, जिससे अब ग्राहक 7.90% तक के ब्याज का लाभ उठा सकते हैं।

ब्याज दरों में बदलाव
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2 अगस्त 2024 को अपने एफडी रेट में संशोधन किया। अब 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ग्राहकों को 4.25% से लेकर 7.25% तक का ब्याज मिल सकता है। विशेष रूप से, एक करोड़ रुपये से तीन करोड़ रुपये तक की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.90% तक ब्याज मिलेगा।

नई ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
- 7 से 14 दिनों की एफडी: आम जनता को 4.25% और सीनियर सिटीजन को 4.75% ब्याज मिलेगा। 
- 15 से 45 दिनों की एफडी: आम जनता को 4.50% और सीनियर सिटीजन को 5% ब्याज मिलेगा।
- 46 से 90 दिनों की एफडी: आम जनता को 5.50% और सीनियर सिटीजन को 6% ब्याज मिलेगा।
- 91 से 180 दिनों की एफडी: आम जनता को 5.60% और सीनियर सिटीजन को 6.10% ब्याज मिलेगा।
-181 से 210 दिनों की एफडी: आम जनता को 5.75% और सीनियर सिटीजन को 6.25% ब्याज मिलेगा।
- 211 से 270 दिनों की एफडी: आम जनता को 6.15% और सीनियर सिटीजन को 6.65% ब्याज मिलेगा।
- 271 दिनों से 1 साल से कम की एफडी: आम जनता को 6.25% और सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज मिलेगा।
- 333 दिनों की एफडी: आम जनता को 7.15% और सीनियर सिटीजन को 6.65% ब्याज मिलेगा।
- 360 दिनों की एफडी: आम जनता को 7.10% और सीनियर सिटीजन को 7.60% ब्याज मिलेगा।
- 1 साल की एफडी: आम जनता को 6.85% और सीनियर सिटीजन को 7.35% ब्याज मिलेगा।
- 399 दिनों की एफडी: आम जनता को 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज मिलेगा।
- 1 साल से 400 दिनों की एफडी: आम जनता को 6.85% और सीनियर सिटीजन को 7.35% ब्याज मिलेगा।
- 400 दिनों से 2 साल की एफडी: आम जनता को 6.85% और सीनियर सिटीजन को 7.35% ब्याज मिलेगा।
- 2 साल से ज्यादा और 3 साल तक की अवधि की एफडी: आम जनता को 7.15% और सीनियर सिटीजन को 7.65% ब्याज मिलेगा।
- 3 साल से ज्यादा और 5 साल तक की अवधि की एफडी: आम जनता को 6.50% और सीनियर सिटीजन को 7.15% ब्याज मिलेगा।
- 5 साल से ज्यादा और 10 साल तक की अवधि की एफडी: आम जनता को 6.50% और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज मिलेगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रेट
बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी ब्याज दरों में वृद्धि की है। यह विशेष रेट 1 करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होगा, जिसमें 7.90% तक का ब्याज मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी इस नई ब्याज दरों के कारण एफडी निवेशकों को अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग सुरक्षित निवेश के साथ उच्च ब्याज की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News