किसानों का ‘दिल्ली चलो मार्च'- हरियाणा बॉर्डर सील, दिल्ली पुलिस ने भी बढ़ाई सुरक्षा

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 10:16 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली और हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं हरियाणा ने भी पंजाब से लगती सीमा को सील कर दिया है। देर रात पंजाब के किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच किया तो अंबाला में किसानों पर पानी की बौछार की गईं लेकिन किसान तब भी नहीं रूके और काफिला आगे बढ़ गया। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पास किए गए कृषि कानूनों को लेकर किसान व्यापक विरोध कर रहे हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान गुरुवार को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। 

PunjabKesari

हरियाणा ने पंजाब के साथ लगी सीमा सील की
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च' को विफल बनाने के लिए हरियाणा ने पंजाब से सटी अपनी सीमा पर अवरोधक लगाए हैं और पड़ोसी राज्य के साथ बस सेवा भी निलंबित कर दी है। हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए अंबाला और कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की बौछारों का भी उपयोग किया। भाजपा शासित हरियाणा ने किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च' के मद्देनजर पंजाब के साथ अपनी बस सेवा बुधवार से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि हमने पंजाब के लिए रोडवेज सेवा अगले दो दिन के लिए निलंबित कर दी है।

PunjabKesari

दिल्ली पुलिस की चौकसी
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन के लिए विभिन्न किसान संगठनों से मिले सभी अनुरोधों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने कहा कि covid-19 महामारी के बीच किसी प्रकार का जमावड़ा करने के लिए शहर आने पर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ‘दिल्ली चलो' मार्च के तहत शहर को जोड़ने वाले पांच राजमार्गों के जरिए किसानों के 26 नवंबर को दिल्ली आने का कार्यकम है। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह के किसी भी जमावड़े के लिए अनुरोधों को खारिज कर दिया गया है।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Related News