तिरंगा पगड़ी पहन देशभक्ति के रंग में रंगीं फरमानी नाज, ''हर हर शंभू'' के बाद अब ''हरे हरे कृष्णा'' में फैंस को किया मस्त

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 11:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क: 'हर हर शंभू' गाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली सिंगर फरमानी नाज अब एक बार फिर से अपने फैंस को दिवाना बनाने के लिए तैयार है।  दरअसल, फरमानी नाज ने अब एक नजम और कृष्ण भजन रिलीज किया है।  फरमानी का 'हरे हरे कृष्णा' गाते हुए वीडियो इंस्टा पर वायरल हो रहा है। 

कास बात यह है कि फरमानी नाज का इस वीडियो में एक अलग अंदाज देखने को मिला। फरमानी इस  बार पूरे देशभक्ति के रंग में रंगीं नजर आ रही हैं. फरमानी नाज ने वीडियो में ब्लू कुर्ता-सफेद पायजामा पहना है और खुद को पूरा देशभक्ति का लुक दिया है। फरमानी ने तिरंगा प्रिंटेड दुपट्टा, पगड़ी साफा के साथ खुद की ड्रैस को कंप्लीट किया है।।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farmani Naaz 786 (@farmaninaaz786)

फरमानी का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसे यूट्यूब पर अब तक 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं वहीं इससे पहले फरमानी के  सॉन्ग 'हर हर शंभू' को 9.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।

 गौरतलब है कि फरमानी नाज शिव भजन गाकर लाइमलाइट में आई थी इतना ही नहीं वह  शिव भजन गाने पर कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ गई थी।  इसे शरीयत के खिलाफ और गुनाह बताया था। इस दौरान फरमानी नाज ने अपनी सफाई में कहा कि संगीत का कोई धर्म नहीं होता।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News