मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का प्राइवेट वीडियो लीक! इंटरनेट पर मचा बवाल
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 01:44 PM (IST)
Hansika Krishna viral video: केरल की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उभरती अभिनेत्री हंसिका कृष्णा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहे उनके प्राइवेट वीडियो ने हलचल मचा दी है। इस मामले को लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बहस छिड़ गई है।
क्या है वायरल वीडियो का विवाद?
बता दें कि हाल ही में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें नजर आ रही युवती हंसिका कृष्णा हैं। कथित वायरल वीडियो में उनके निजी पल नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडियो पर इस मामले को लेकर जमकर बहस हो रही है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
कुछ यूजर्स का कहना है कि यह कंटेंट किसी प्राइवेट प्लेटफॉर्म से लीक हुआ है। तो वहीं दूसरा वर्ग इसे 'डीपफेक' (AI जनरेटेड) या एडिटेड वीडियो बता रहा है। फिलहाल, इस विवादित वीडियो पर हंसिका कृष्णा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। साथ ही 'पंजाब केसरी' भी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी हंसिका
बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय हंसिका जल्द ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली है। खबरों के मुताबिक, वह मलयालम फिल्म ‘बैचलर पार्टी 2 डी’यूक्स’में नजर आ सकती हैं। आपको बता दें कि हंसिका कृष्णा एक प्रतिष्ठित फिल्मी पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता कृष्णकुमार मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उनकी बड़ी बहनें अहाना कृष्णा और ईशानी कृष्णा ने पहले से ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई हुई है।
