म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका, फेमस सिंगर जुबिन गर्ग का हुआ निधन

punjabkesari.in Friday, Sep 19, 2025 - 06:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: 90 के दशक के फेमस सिंगर जुबिन गर्ग का निधन हो गया है। वे 52 वर्ष के थे। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। 

कैसे हुआ निधन-

जुबिन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग कर रहे थे। अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से रेस्क्यू किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। वे20 सिंतबर को हेनो वाले  नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर गए थे।  

PunjabKesari

जुबिन गर्ग की पहचान और योगदान

जुबिन गर्ग न केवल असम साथ- साथ पूरे भारत में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्होंने 'या अली', 'सुबह-सुबह', 'दिल तू ही बता' और 'जिया रे जिया रे' जैसे कई सुपरहिट गाने इंडस्ट्री को दिए। उनके निधन पर असम के केबिनेट मिनिस्टर अशोक सिंघल ने कहा कि जुबिन ने लोगों के दिलों को छुआ और उनकी आवाज़ पूरी दुनिया में असम की संस्कृति की पहचान बनी।

एक्टिंग की दुनिया भी आजमाया था हाथ-

जुबिन गर्ग ने अपने गायकी के साथ-साथ एक्टिंग भी की। 2000 के दशक में वे कई फिल्मों जैसे 'तुमि मुर माथो मुर', 'प्रेम अरू प्रेम', 'गैंगस्टर', और 'बिग ब्रदर' में नजर आए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News