अब यात्री बसों को निशाना बनाने में जुटे आतंकी, जम्मू के बाहरी क्षेत्र में एक बस से मिला स्टिकी बम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 04:26 PM (IST)


जम्मू: आतंकवादी अब बसों में स्टिकी बम लगाकर धमाका करने की फिराक में हैं। जम्मू के बाहरी क्षेत्र झज्जर कोटली में एक बस से पुलिस ने विसफोटक समग्री बरामद की है।
जानकारी के अनुसार रूटीन चैक के दौरान पुलिस ने नाके पर झज्जर कोटली से आ रही बस को रोका। जांच के दौरान बस से विसफोटक बरामद हुआ। यह जिलेटिल स्टिक के रूप् में था। फौरन बम निरोधक दस्ते को बुलाकर विसफोटक को निष्क्रिय किया गया।


पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।


आपको बता दें कि पिछले महीने में कटरा से आ रही एक बस में जोरदार धमाका हुआ था। हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक पांच साल की बच्ची भी थी। 22 लोग भी इसमें घायल हो गये थे। इसकी जिम्मेदारी एक आतंकवादी संगठन ने ली थी। उसने कहा था कि स्टिकी बम से बस को उड़ाया गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News