एग्जिट पोल के नतीजों पर लोगों ने ऐसे लीं चुटकियां

punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2017 - 02:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुरुवार शाम को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में जाते  ही भाजपा से जुड़े उनके समर्थकों ने कांग्रेस और उसके समर्थकों पर चुटकियां लेनी शुरू कर दीं। हम यहां पाठकों के लिए ट्विटर पर पोस्ट की गई मजेदार तस्वीरें और टिप्पणियां शेयर कर रहे हैं।

एग्जिट पोल के रंग ट्विटर के संग

 

कुछ मजेदार ट्वीट्स
1. इतना गुजरात-गुजरात हो गया कि जब हिमाचल का एग्जिट पोल देखा तो याद आया ‘अबे हां यहां भी चुनाव हुए थे’।
@shobhitbansal1

2. राहुल गांधी आज दुनिया के सबसे खुश इंसान होंगे। भाजपा को गुजरात में जिताने में मदद करने के बाद अब वह छुट्टी मनाने विदेश जा सकते हैं।          
@sathyamarakini

3. पंजाब के एग्जिट पोल में किसी ने कांग्रेस को बहुमत भी नहीं दिया लेकिन लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। 18 को भी कांग्रेस जीतेगी।                 
@deepaktyagi_inc

4. एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेसी सोशल मीडिया से ऐसे गुम हो गए हैं जैसे किसी ने बांस के लठ मार-मार कर भगा दिया हो।                      
@irakeshrawat

5. सौ बातों की एक बात, भाजपा को जितनी सीटें हिमाचल में मिलेंगी कांग्रेस को उतनी गुजरात में भी नहीं मिलने वाली।  
@ravibhadoria

6. एग्जिट पोल देख कर लगता है कि राहुल जी ने मंदिर में जाकर पूरे दिल से भगवान के सामने गुजरात की भलाई की कामना की थी। 
@anup_ptl

7. एग्जिट पोल पर मेरा अनुमान और वह भी सबसे सटीक अनुमान है। ‘मेरे हिसाब से गुजरात में मणिशंकर अय्यर आगे चल रहे हैं, पर उनके पीछे लठ लेकर जनेऊधारी।’     
@pilania_ravish

8. सर्दी में लगी चोट और कांग्रेस को दिया गया वोट जीवन भर दर्द देता है।                                 
@mohitmanna1

9. गुजरात के लोग इतने बेवकूफ भी नहीं हैं कि घोड़ा ठीक नहीं चल रहा तो गधे पर सवार हो जाएं।          
@haldersitavra

10. लगता है कि भाजपा ने एग्जिट पोल भी हैक कर लिए हैं।
@atheist_krishna

11. बिहार के लिए दिए गए एग्जिट पोल के नतीजे क्या याद हैं।
@tejeshwi_yadav

12. कांग्रेस मौजूदा स्तर से 25 सीटें ज्यादा जीत सकती थी यदि पार्टी ने पिछले 22 साल में वहां स्थानीय स्तर पर कोई नेता खड़ा किया होता।                 
 

  •  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News