दोस्ती की मिसाल : हिंदू बेटी कर रही है मुस्लिम सहेली को किडनी दान

punjabkesari.in Monday, Dec 03, 2018 - 04:44 PM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर हमेशा से धर्मनिरपेक्षता की मिसाल रहा है। अलगाववादी ताकतों के नापाक मसूंबों को हिंदू-मुस्लिम दोस्ती हमेशा से करारा जबाव देती आई है। एक ऐसी ही दोस्ती की मिसाल फिर से सामने आई है, जिसमें एक हिंदू बेटी अपनी मुस्लिम सहेली को बचाने के लिए अपनी किडनी दान कर रही है। यह काम उधमपुर की बहादुर बेटी कर रही है।


उधमपुर के सब्जी मंडी इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय मनजोत कोहली राजौरी के जवाहर नगर की रहने वाली अपनी 22 वर्षीय सहेली समरीना को किडनी देने जा रही है। इस तरह मनजोत ने समाज सेवा की जो मिसाल पेश की है, वो अपने आप में अनूठी है।


फेसबुक पर बनी दोनों सहेलियां
मनजोत एक समाजसेकिा हैं। वह गार्ड ऑफ जस्टिस एंड हयूमन राइट्स के साथ जुड़ी हुई हैं। वर्ष 2014-15 में वह कार्यक्रम में वह गांधी नगर कालेज गई हुई थीं। उन्हें वहीं पर समरीना मिली। उन्होंने समरीना को अपने संगठन का यूथ अध्यक्ष बना दिया। दोनों अच्छी दोस्त बन गईं, पर मुलाकात नहीं होने से संपर्क टूट गया। बाद में फेसबुक से फिर दोनों संपर्क में आईं।


समरीना को हुआ था साइलेंट बीपी अटैक
करीब एक वर्ष पहले समरीना को साइलेंट बीपी के कारण जिंदगी की सबसे बड़ी समस्या हो गई। उसकी दोनों किडनियां फेल हो गईं। वह सौरा अस्पताल में उपचार करवा रही हैं। मनजोत ने बताया कि उसकी एक कॉमन फ्रेंड ने फेसबुक पर समरीना की फोटो शेयर की थी और कहा था कि उसे किडनी की जरूरत है। बस यहीं से मनजोत ने अपनी सहेली की जान बचाने का फैसला कर लिया।

मुश्किल से मनाया परिवार को
मनजोत का परिवार बेटी के इतने बड़े फैसले से खुश नहीं था। उसके पिता गुरदीप सिंह बेटी के मनाने पर उसके हौसले की दाद देते हुये मान गये पर मां नहीं मानी। मनजोत के बड़ा समझाने पर आखिरकार मां ने भी बेटी के फैसले के आगे घुटने टेक दिये। मनजोत पिछले चार महीने से अपनी सहेली के साथ सौरा अस्पताल में ही है।


मनजोत के आभारी हैं समरीना के पिता 
समरीना के पिता मुख्तार अहमद मनजोत का आभार जताते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में करोड़ों लोग हैं, पर मनजोत फरिश्ता है। उसने जो किया, वो कोई अपना भी नहीं करता है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News