विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल सकता है पूर्व सैनिकों का साथ!

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2017 - 01:04 AM (IST)

नई दिल्ली : ओआरओपी पर केंद्र सरकार पर आक्रामक रुख अपनाने की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मेहनत रंग लाती दिख रही है, कांग्रेस सूत्रों की माने तो पूर्व सैनिक आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को समर्थन कर सकते हैं। पूर्व सैनिक पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इसका ऐलान वीरवार को प्रैस कांफ्रेंस में कर सकती है, प्रैस कांफ्रेंस में उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत, हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पूर्व सैनिकों के साथ शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ओरआरओपी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेर चुके हैं, वहीं राहुल गांधी पीएम मोदी को इस बाबत चिट्ठी भी लिख चुके हैं। राहुल गांधी ने पूर्व सैनिक रामकृष्ण ग्रेवाल की आत्महत्या पर सड़क पर हंगामा भी किया था। दरअसल पूरे देश भर में 25 लाख से भी ज्यादा पूर्व सैनिक हैं, कांग्रेस का मानना है की पहाड़ी प्रदेशों में और पंजाब में पूर्व सैनिकों का एक बड़ी तादाद है और इस तरह से कांग्रेस को समर्थन मिलने से चुनाव में उसको खासा फायदा होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News