हर साल होती हैं 4 लाख दुर्घटनाएं, डेढ़ लाख मौतें

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 02:26 AM (IST)

नई दिल्ली: देश में प्रति वर्ष 4 लाख दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है। यह जानकारी वीरवार को लोकसभा में दी गई। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में दुर्घटनाओं में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है जबकि देश में ऑटोमोबाइल सैक्टर की वृद्धि दर सालाना 22 प्रतिशत है। 

एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘देश में प्रतिवर्ष 4 लाख दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें डेढ़ लाख लोगों की जान चली जाती है।’’ गडकरी ने बताया कि देश में करीब 30 प्रतिशत फर्जी ड्राइविंग लाइसैंस हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर यात्रा को सुरक्षित बनाने के प्रयास किए गए हैं ताकि दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या आधी हो जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News