हर आदमी को 4 बार मिलता है अमीर बनने का मौका, जानिए कब और कैसे
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 08:42 PM (IST)
नेशनल डेस्क : आज के समय में हर इंसान अमीर बनना चाहता है, क्योंकि वह अपनी जिंदगी का आलीशान तरीके से जीना चाहता है। आमतौर पर कई लोगों की मेहनत करते ही सारी उम्र निकल जाती है और कुछ लोग बिना मेहनत के ही सफल हो जाते है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार हर व्यक्ति की राशि इस बात का संकेत देती है कि कब उसे धन का लाभ होगा। आइए जानते है सभी 12 राशियों के बारे में...
मेष राशि : मेष राशि वालों को 19, 28, 37 और 55 वर्ष की उम्र में धन लाभ होने की ज्यादा संभावना होती है। ये लोग अपनी मेहनत करने में ज्यादा विश्वास रखते है। मेष राशि वालो को धन लाभ के लिए माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करना शुभ माना गया है।
वृषभ राशि : इस राशि वालों को धन पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। 29, 38 और 56 वर्ष की उम्र में इन लोगों के पास धन आने के योग बनते है। कई बार जीवनसाथी के भाग्य से भी इन्हें धन लाभ होता है। स्फटिक की माला धारण करना इनके लिए लाभदायक माना गया है।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को 27, 36, 45 और 57वें वर्ष में धन लाभ के मजबूत योग बनते हैं। इन्हें पैतृक संपत्ति और खुद की मेहनत दोनों से फायदा मिलता है। नियमित रूप से हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
कर्क राशि : कर्क राशि वालों को 23, 27, 32, 48 और 58 वर्ष की उम्र में धन लाभ के अवसर मिलते हैं। इन्हें ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। माता लक्ष्मी को इत्र अर्पित करना इनके लिए शुभ माना गया है।
सिंह राशि : सिंह राशि के लोग मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं। 28, 32, 50 और 68वें वर्ष में इनकी किस्मत चमक सकती है। यदि आर्थिक परेशानियां बनी रहें तो माता लक्ष्मी को इलायची अर्पित करना लाभकारी बताया गया है।
कन्या राशि : कन्या राशि वालों को कारोबार और जीवनसाथी के सहयोग से धन मिलता है। 15, 24, 33 और 42 वर्ष की उम्र में इन्हें बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। चांदी का कड़ा या चेन पहनना और भगवान शिव की पूजा करना इनके लिए शुभ माना गया है।
तुला राशि : तुला राशि वालों को 16, 34, 42 और 51वें वर्ष में धन लाभ मिलने की संभावना रहती है। स्त्री पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने के योग अधिक होते हैं। सूर्य देव को जल अर्पित करना इनके लिए लाभदायक बताया गया है।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों की कमजोरी दिखावे में खर्च करना मानी जाती है। इन्हें 35, 44, 53 और 62 वर्ष की उम्र में धन लाभ के अवसर मिलते हैं। पिता पक्ष से आर्थिक मदद मिलने की संभावना रहती है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना शुभ माना गया है।
धनु राशि : धनु राशि वालों को 36, 45, 54 और 63 वर्ष की उम्र में धन लाभ के अच्छे योग बनते हैं। इन्हें माता पक्ष से लाभ मिलने की संभावना अधिक रहती है। माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाने से आर्थिक बाधाएं दूर हो सकती हैं।
मकर राशि : मकर राशि वालों को व्यापार और कारोबार से अच्छा धन लाभ होता है। 28, 37, 46 और 55 वर्ष की उम्र इनके लिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण मानी गई है। मंगलवार का व्रत और हनुमान जी की पूजा इनके लिए शुभ मानी जाती है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों को भाग्य और ईश्वर की कृपा से धन प्राप्त होता है। 29, 38, 47 और 57 वर्ष की उम्र में इन्हें बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि धन के मामले में ये लोग थोड़े लापरवाह भी माने जाते हैं। मंदिर में केले का दान करना शुभ माना गया है।
मीन राशि : मीन राशि वालों को संतान पक्ष से लाभ मिलने की संभावना अधिक रहती है। 39, 48 और 57वें वर्ष में धन लाभ के योग बनते हैं। आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना गया है।
