Bobby Deol की फिल्म ''बंदर'' देखकर भावुक हुईं बहन ईशा देओल, बताया सबसे बेहतरीन एक्टर

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 04:07 PM (IST)

Esha Deol Instagram Post : बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र के बच्चों के बीच का आपसी प्यार और जुड़ाव अक्सर सुर्खियों में रहता है। हाल ही में दिग्गज अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) की नई सोलो-लीड फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस खास मौके पर उनकी सौतेली बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपने भाई बॉबी की जमकर तारीफ की है। ईशा ने एक बेहद भावुक और सराहना से भरा नोट लिखकर दोनों परिवारों के बीच की मजबूत बॉन्डिंग को एक बार फिर दुनिया के सामने पेश किया है।

ईशा देओल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर फिल्म 'बंदर' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान की है जिसमें बॉबी देओल का पूरा परिवार और उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

दमदार और संवेदनशील, बहुत बढ़िया भैया

तस्वीर को शेयर करते हुए ईशा देओल ने भाई बॉबी देओल को टैग किया और लिखा, आप इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं! बेशक आप आज के समय के सबसे शानदार एक्टर हैं। आपका अभिनय दमदार होने के साथ-साथ बेहद संवेदनशील भी है। बहुत बढ़िया भैया।

PunjabKesari

फैंस के जानने के लिए बता दें कि ईशा देओल सुपरस्टार धर्मेंद्र और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी हैं। वहीं बॉबी देओल और सनी देओल, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। भले ही दोनों अलग-अलग परिवारों से ताल्लुक रखते हों लेकिन ईशा ने हमेशा सार्वजनिक मंचों पर अपने दोनों बड़े भाइयों (सनी और बॉबी) के लिए गहरा सम्मान और प्यार जाहिर किया है।

यह भी पढ़ें: गैर मर्द पर आ गया पत्नी का दिल, अचानक बदल गई नियत, फिर आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट ने...

बड़े भाई सनी देओल की भी कर चुकी हैं तारीफ

यह पहली बार नहीं है जब ईशा ने भाइयों पर प्यार लुटाया हो। इससे पहले जनवरी में जब सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई थी तब भी ईशा ने अपने परिवार के साथ फिल्म देखी थी। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर उन्होंने लिखा था, बहुत खुशी है कि हमारे पापा (धर्मेंद्र) को प्रतिष्ठित 'पद्म विभूषण' अवॉर्ड मिल रहा है और 'बॉर्डर 2' एक ऐसी फिल्म है जिसे सबको अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहिए। सनी भैया, आप सबसे अच्छे हैं।

PunjabKesari

फिल्म 'बंदर' को शानदार रिव्यू

बॉबी देओल की हालिया रिलीज फिल्म 'बंदर' की बात करें तो 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स (समीक्षकों) दोनों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि पूरे 17 साल के लंबे अंतराल के बाद बॉबी देओल किसी फिल्म में सोलो-लीड हीरो के तौर पर नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें: आधी रात का वो एक फोन कॉल, पार्क में टहल रही थी पत्नी, फिर बंद कमरे में शक की ऐसी सनक जिसने...

बरसात से लेकर एनिमल तक का शानदार सफर

बॉबी देओल का फिल्मी सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से ट्विंकल खन्ना के साथ बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'गुप्त', 'सोल्जर', 'करीब', 'बादल', 'बिच्छू', 'अजनबी', 'हमराज़', 'अपने', 'यमला पगला दीवाना' और 'रेस 3' जैसी कई हिट और यादगार फिल्मों में काम किया।

PunjabKesari

हाल के वर्षों में बॉबी देओल ने ओटीटी वेब सीरीज़ ‘आश्रम’ में 'बाबा निराला' और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) में मूक विलेन 'अबरार' का रोल प्ले करके इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है और खुद को एक नए और खतरनाक विलेन व पावरहाउस परफॉर्मर के रूप में स्थापित किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News