डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी...केंद्रीय राज्यमंत्री और दो BJP विधायक समेत 150 यात्री थे सवार

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 03:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: असम में गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में उड़ान भरने के 20 मिनट बाद तकनीकी गड़बड़ी आ गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को वापस गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लैंड कराया। फ्लाइट में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और दो भाजपा विधायकों समेत 150 से अधिक यात्री सवार थे।

 

जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट ने रविवार सुबह 8:40 बजे टेकऑफ किया थे लेकिन 20 मिनट बाद ही फ्लाइट को गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा।

 

फ्लाइट के इंजन में खराबी आई थी। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री के अलावा भाजपा के दो विधायक प्रशांत फूकन और तेराश गोवाला सहित 150 से अधिक यात्री सवार थे। केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि मैं भाजपाविधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला के साथ इंडिगो की फ्लाइट में था। गुवाहाटी के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर डायवर्ट किए जाने से पहले फ्लाइट 15 से 20 मिनट तक हवा में रही। हम सब सुरक्षित हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News