एलन मस्क बृहस्पतिवार को पहली बार ट्विटर के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे, सवालों का भी देंगे जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 07:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मशहूर उद्योगपति एलन मस्क पहली बार बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ट्विटर के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने अप्रैल में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। ट्विटर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, ट्विटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल ने सोमवार को एक ई-मेल में कर्मचारियों के साथ एक बैठक की जानकारी दी है। उन्होंने इस ईमेल में कहा कि कर्मचारी मस्क से पूछने के लिए पहले से सवाल दे सकते हैं। टेस्ला के सीईओ मस्क ने इस साल अप्रैल में ट्विटर को खरीदने का पूरा मन बना लिया था।

हालांकि, फर्जी या नकली खातों की संख्या को लेकर कई बार कंपनी के साथ विवाद के बाद उन्होंने खरीद समझौते को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या इस सप्ताह की बैठक से दोनों पक्ष इस मुद्दे को सुलझाने के करीब आ गए हैं या नहीं। मस्क ने जब ट्विटर को खरीदने की घोषणा की थी, तब वॉल स्ट्रीट पर सोशल मीडिया कंपनी के शेयर का भाव 54.20 प्रति डॉलर था। जबकि वर्तमान में कंपनी के शेयर की कीमतों में काफी गिरावट आ गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News