पश्चिम बंगाल में थमा चुनावी शोर: आखिरी दिन बीजेपी ने झोंकी ताकत ...29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा मतदान

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 06:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनावी शोर समाप्त हो गया है। बीजेपी प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत के साथ बंगाल चुनाव में लगा दी है। अब 29 अप्रैल को मतदाता अपना फैसला सुनाएंगे। 

आप को बता दें कि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इन विधानसभा क्षेत्रों में उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, नादिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्धमान सहित आठ चुनावी जिले शामिल हैं।

गौरतलब है कि 23 अप्रैल को पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर  रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में 4 मई को मतगणना होगी। उसके बाद ही तय होगा कि जनता ने किस अपना मत दिया है हालांकि अभी सभी पार्टियां जीत के दावे कर रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News