Gujarat Election: गुजरात के इस गांव में चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं, वोट नहीं डालने पर लगता है इतना जुर्माना

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 02:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात विधानसभा चुनाव में वोटिंग के लिए अब बस कुछ ही दिनों का समय बाकी बचा है। सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार अभियान में जुटी हुईं हैं। बीजेपी, कांग्रेस और आप पार्टी के तमाम बड़े नेता चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। लेकिन गुजरात में एक ऐसा गांव भी है, जहां राजनीतिक दलों को वोट मांगने की पाबंदी है। इस गांव का नाम समाधियाला है, जोकि गुजरात के राजकोट जिले में आता है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है व चुनावी प्रचार से कोसों दूर है। 
PunjabKesari
चुनाव प्रचार पर पांबदी 
आखिर क्या वजह है कि यहां राजनीतिक दल क्यों प्रचार नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने खुद इसकी वजह बताई है। गांव के सरपंच ने बताया कि, 1983 से यहां राजनीतिक दलों को प्रचार करने की अनुमति नहीं देने का यह नियम लागू है। जबकि मतदान सभी के लिए अनिवार्य है और यहां 100 फीसदी मतदान होता है। अगर लोग अपने मत का प्रयोग नहीं करते हैं तो उन्हें 51 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। राजसमधियाला गांव राजकोट शहर से केवल 22 किमी दूर है। 

गुजरात का यह गांव सबसे विकसित गांवों में से एक है। इस गांव में सरपंच बनाने के लिए भी चुनाव प्रचार नहीं होता। गांव के लोग आपसी सहमति से अपना सरपंच चुनते हैं। राजकोट जिले के राज समाधियाला गांव ने जल संरक्षण की दिशा में काफी बेहतर काम करके एक बड़ी मिशाल पेश की है। राज समाधियाला गांव को गुजरात में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का पुरस्कार भी मिल चुका है। गुजरात के इस गांव में खोजने पर भी आपको किसी के घर में ताला नहीं मिलेगा। क्योंकि यहां कोई अपने घर में ताला नहीं लगाता है। एक घटना को छोड़कर आज तक यहां कभी भी चोरी की घटना नहीं हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News