सीएम बनने के बाद बागी विधायकों को लेने गोवा पहुंचे एकनाथ शिंदे, मुंबई लौटना है जरूरी
punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 08:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनते ही एकनाथ शिंदे एक बार फिर से गोवा पहुंच गए है। दरअसल, इस बार वह अपने बागी विधायकों को मुंबई लेकर आएंगे। वहीं एक बैठक भी हो सकती है। बता दें कि इससे पहले एकनाथ शिंदे अपने बागी विधायकों के साथ गोवा गए थे और वहीं ठहरे थे। वहीं अब मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा स्पीकर के चुनाव होना है जिससे पहले विधायकों का मुंबई लौटना जरूरी है।
बताया गया है कि गोवा में रुके शिंदे गुट के सभी 50 विधायक दोपहर 2 बजे विशेष चार्टर विमानों से मुंबई के लिए निकलेंगे, इससे पहले विधायक दीपक केसरकर दोपहर 12 बजे एक पीसी करेंगे। बता दें कि रविवार 3 जुलाई को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विधानसभा स्पीकर का चुनाव होना है।
जिसमें शामिल होने के लिये एकनाथ शिंदे गुट के सभी 50 विधायकों (38 शिवसेना और 12 निर्दलीय) को आज गोवा से मुंबई आना होगा। मुंबई में इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ट्राइडेंट या ताज प्रेसिडेंट में ठहराया जा सकता है। इतनी सुरक्षा इसलिए क्योंकि उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद बागी विधायक को शिवसैनिकों के गुस्से का सामना करना पड़ा सकता है। जिसे देखते हुए गुवाहाटी से लेकर गोवा तक विधायक पुलिस की कड़ी निगरानी में रखे गए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बाइडन ने 280 अरब डॉलर के चिप्स अधिनियम पर हस्ताक्षर किए

सुरक्षा विशेषज्ञ ने संरा को किया आगाह, इस्लामिक स्टेट का अगला गढ़ हो सकता है अफ्रीका

तिजोरी में पैसों के साथ-साथ रख दें ये फूल, बढ़गी धन की बरकत

मिशन 2024 की तैयारी में प्रसपा: शिवपाल ने की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा...बेटे आदित्य को बड़ी जिम्मेदारी