डोगरी में नोट लिख लापता हो गया आठवीं कक्षा का छात्र शुभम लापता

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2019 - 01:59 PM (IST)

 कठुआ : चैनपुरा गांव निवासी आठवीं कक्षा का छात्र शुभम संदिज्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे हैं। शुभम का लिखा हुआ नोट भी परिवार वालों को मिला है जिसमें डोगरी में लिखा गया है वे अपनी खुशी के साथ जा रहा है, उसे न ढूंढे और वे अपने बाबा यानि दादा के पास जा रहा है। शुभम के दादा की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। ऐसे में इस तरह का नोट मिलने के बाद परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं। शुभम की मां नीरू का रो-रो कर बुरा हाल है। शुभम की मां ने बताया कि सुबह करीब चार बजे तक वे उसी के पास सो रहा था फिर सुबह जब वे उठी तो शुभम बिस्तर पर नहीं था।  जिससे घर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। 

 


दरअसल शुभम के घर के पास ही जंगल भी है और जंगली जानवरों का भय भी बना हुआ है। परंतु घर वालों को मिले नोट के बाद उनकी चिंताएं लगातार बढ़ रही है। परिजनों सहित आसपास के लोगों ने दिन भी जंगल भी छाना है लेकिन शुभम का कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने शुभम को ढूंढने के लिए प्रशासन से उचित कदम उठाने की गुहार लगाई है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News