जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में अवैध रेत खनन को लेकर आठ लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 07:10 PM (IST)


जम्मू : जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में शुक्रवार को कई स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान अवैध रेत खनन में कथित तौर पर संलिप्त आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और 11 वाहन जब्त किये गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में नौ प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

 

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस अपने क्षेत्राधिकार में माल एवं सेवाओं की वास्तविक दर लागू करने और उपभोक्ताओं के अधिकारों तथा सार्वजनिक संपत्ति का संरक्षण करने के लिए प्रतिबद्ध है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News