केरल में बारिश से हाहाकार: हादसों में 8 की मौत और 8 लापता, 5,792 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 04:40 PM (IST)

तिरुवनंतपुरम : केरल में कुदरत का कहर जारी है। राज्य भर में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राज्य भर में 209 राहत शिविर स्थापित किए हैं जिनमें 5,792 से अधिक प्रभावित लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। हालांकि पिछले 24 घंटों की तुलना में बारिश की रफ्तार में कुछ कमी आई है जिससे प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री वीडी सतीसन राज्य में बारिश से जुड़ी स्थिति को लेकर विभिन्न जिलों के प्रभारी मंत्रियों और जिला प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं। पिछले दिन की तुलना में बारिश कम हुई है जिससे कुछ राहत मिली है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई और स्वच्छता का काम शुरू हो गया है और राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवी संगठनों से सफाई अभियान में भाग लेने का आग्रह किया गया है। सरकार ने कहा कि वह हर ज़रूरी मदद देगी।

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार आठ मौतों की पुष्टि हुई है जबकि आठ लोग लापता हैं। तेरह लोग घायल हुए हैं। राज्य भर में कुल 5,792 लोगों को 209 राहत शिविरों में भेजा गया है। सत्ताइस घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। सरकार ने कहा कि जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ-साथ अपने घर और आजीविका खोने वालों को भी मदद दी जाएगी। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। बयान में कहा गया है कि हालांकि बारिश कम हो गई है फिर भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी ज़रूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो में PM मोदी के लिए अपशब्द कहने वाली लड़की की मां बोली- मेरी बेटी को मिला नया जीवनदान

अपडेट में यह भी कहा गया है कि जन प्रतिनिधि और स्वयंसेवक राहत कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं, और लोग किसी भी ज़रूरत के लिए सरकारी तंत्र से संपर्क कर सकते हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि वह किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और लोगों से सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।

सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया कि जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ-साथ अपने घर, फसल और आजीविका खोने वाले लोगों को भी पर्याप्त आर्थिक मदद दी जाएगी। बारिश से जुड़ी घटनाओं में घायल लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। सरकार ने कहा कि वह प्रभावित लोगों के साथ खड़ी रहेगी और इस मुश्किल समय में हर ज़रूरी मदद देगी। 

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने उन श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा पर फिर से विचार करने की सलाह दी है जो 2 और 3 अगस्त को 'निरापुथरी' के लिए सबरीमाला जाने की योजना बना रहे हैं। यह सलाह भारी बारिश, पंपा नदी में बाढ़ और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए दी गई है। इस इलाके के लिए सुरक्षा अलर्ट भी जारी किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News