सऊदी अरब में ईद का चांद दिखा, भारत में इस तारीख को होगी ईद की छुट्टी

punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 10:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क. सऊदी अरब में ईद का चांद 29 मार्च की रात को नजर आया, जिसके बाद ईद का त्योहार 30 मार्च शनिवार को मनाने की घोषणा हुई। इसके साथ ही भारत में भी ईद मनाने की तारीख तय हो गई। भारत में आज 30 मार्च को ईद का चांद देखा गया और इस आधार पर ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी। दिल्ली की जामा मस्जिद से इसके आधिकारिक ऐलान की संभावना है और भारत में ईद की छुट्टी भी 31 मार्च को होगी।

भारत में रमजान के रोजे 2 मार्च से शुरू हुए थे और सऊदी अरब में जिस दिन ईद मनाई जाती है। उसके अगले दिन भारत में यह त्योहार मनाया जाता है। पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा थी कि ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी या 1 अप्रैल को, लेकिन सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद यह साफ हो गया कि भारत में 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

सऊदी अरब में कितने दिन की छुट्टियां?

सऊदी अरब में 29 मार्च की रात को ईद का चांद दिखने के बाद 30 मार्च को ईद मनाई जाएगी। इस दिन के साथ रमजान का महीना भी समाप्त होगा। सऊदी अरब सरकार ने ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में 4 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। यह छुट्टी रविवार 30 मार्च से शुरू होकर बुधवार 2 अप्रैल तक रहेगी।

सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को 4 दिन की छुट्टी मिलेगी, जबकि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को 6 दिन की छुट्टी मिलेगी। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, महीना 29 या 30 दिन का होता है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि चांद कब दिखता है। चूंकि 29 मार्च को चांद दिखा, इसलिए रमजान का महीना 29 दिन का रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News