दिल्ली में 28 मई को ईद-उल-अज़हा के मौके पर बंद रहेंगे केंद्र सरकारी के सभी दफ्तर
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 05:39 PM (IST)
नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालयों में ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टी 28 मई को होगी। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पहले छुट्टी की घोषणा 27 मई के लिए की गयी थी, लेकिन अब उसे एक दिन आगे बढ़ा कर 28 मई को कर दिया गया है।

गौरतलब है कि ईद-उल-ज़ुहा मुसलमानों का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे इस्लामी महीने ज़लिहिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है।
